शख्श ने जिस लड़की से शादी कर 2 बच्चे किए, DNA टेस्ट से पता चला कि उसकी पत्नी उसकी चचेरी बहन है!

सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। दावा है कि एक टिकटॉक क्रिएटर को शादी और दो बच्चे होने के कई साल बाद पता चला कि उसकी पत्नी वास्तव में उसकी फर्स्ट कजिन यानी चचेरी बहन है। यह खुलासा दोनों के DNA टेस्ट कराने के बाद हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शादी से पहले न तो दोनों को इस रिश्ते की जानकारी थी और न ही परिवार के किसी सदस्य को इसका अंदाजा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी अपनी फैमिली हिस्ट्री और DNA के बारे में जानना चाहते थे। इसी सिलसिले में उन्होंने DNA टेस्ट कराया। रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों को पता चला कि उनके बीच करीबी पारिवारिक रिश्ता है। बताया गया कि उनकी दादियां आपस में सगी बहनें थीं, लेकिन समय के साथ दोनों परिवारों का संपर्क पूरी तरह टूट गया था। इसी वजह से परिवार की अगली पीढ़ी को इस रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

इस खुलासे ने पति को बुरी तरह परेशान कर दिया। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से सलाह मांगी कि अब उसे क्या करना चाहिए। उसके सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी शादी और दो बच्चों के भविष्य को लेकर है। उसने लोगों से पूछा कि क्या उसे अपनी पत्नी से तलाक ले लेना चाहिए या फिर बच्चों की वजह से रिश्ते को बनाए रखना चाहिए। उसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और इंटरनेट पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की राय भी बंट गई। कुछ लोगों ने बच्चों की सेहत को लेकर चिंता जताई और कहा कि करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह होने पर कुछ आनुवंशिक बीमारियों का जोखिम सामान्य आबादी की तुलना में बढ़ सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि अब जब शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं, तो परिवार को घबराने के बजाय स्थिति को समझदारी से संभालना चाहिए। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेने की बात भी कही गई।

फिलहाल यह पूरी कहानी वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और उस पर आधारित रिपोर्टों पर टिकी है। TV9 भारतवर्ष ने भी स्पष्ट किया है कि वह वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इस कहानी को एक वायरल दावा मानकर ही देखा जाना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति वास्तविक हो, तो परिवार को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले डॉक्टर और जेनेटिक काउंसलर से उचित सलाह लेना जरूरी होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *