गाजियाबाद: शादी का झांसा देकर पहले बनया शारीरिक संबंध फिर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दवाब, बाप-बेटे को किया अरेस्ट…..

गाजियाबाद में पुलिस ने बाप और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने महिला को शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। आरोपी की पहचान साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद के रूप में हुई है।

गाजियाबाद में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिबाबाद के अर्थला की पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान और उसके पिता अनीस अहमद के रूप में हुई हैं, जिन्हें डीएलएफ कॉलेनी से गिरफ्तार किया गया है। ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शाकिब ने खुलासा किया कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि बाद में जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने रिश्तेदार के साथ महिला के घर जा रहे थे ताकि वह शालीमार गार्डन थाने में दर्ज मामला वापस लेने के लिए उसे डरा-धमका सके।

बता दें कि इससे पूर्व मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया। यहां विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती बोलकर नहीं बता सकी, इसलिए उसने कागज पर पूरी घटना लिख करदी। उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *