नाबालिग लड़की को घर में अकेला पा कर घुस आया शख्स, फिर लूटी मासूम की इज्जत..
बदायूं में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने रविवार तड़के लड़की के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र से रेप जैसे घिनौने अपराध का एक मामला सामने आया है। एक युवक पर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना शनिवार देर रात की है, जब लड़की के पिता खेत की रखवाली करने गए हुए थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लवलेश ने रविवार तड़के लगभग चार बजे लड़की के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
जब लड़की के पिता घर लौटे, तब उन्होंने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत थाने जाकर पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लवलेश की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, उत्तर प्रदेश की एक अन्य खबर में आगरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मृत घोषित करवा दिया था। आगरा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 36 आपराधिक मामलों में वांछित था। आरोपी देव उर्फ जयदेव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को दस्तावेजों में मृत घोषित करवा रखा था। उसे शनिवार को आगरा के अछनेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।