पति के हाथ लगी बेवफा पत्नी का अश्लील वीडियो जिसे देख फिर गया पति का माथा,जिसके चलते दोनों दोस्तो के साथ मिलकर लगाया पत्नी को ठिकाने….

सोनभद्र में महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महिला का पति भी शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने एक हफ्ते पहले जंगल में महिला की हत्या कर फेके गए शव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर किया था। पुलिस ने महिला के पति और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पति ने पत्नी के अवैध संबंध का अश्लील वीडियो देख लिया था। झारखंड निवासी महिला को यूपी में बुलाकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मामला कोन थाना क्षेत्र के रोगही गांव का है। यहां पर एक सप्ताह पूर्व महिला की हत्या कर लहूलुहान शव को झाड़ियां के बीच फेंका गया था। शुरुआत में पुलिस के लिए अज्ञात महिला के शव के शिनाख्त करने की बड़ी चुनौती थी। शव भी पुराने दिख रहे थे। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ने बताया कि झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र निवासी युवक राजू रंजन राम ने अनूपा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। युवक को महिला के अवैध संबंधों का पता चलने पर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पति राजू रंजन राम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसने महिला से लगभग नौ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। युवती अनूपा एक डांस ग्रुप में डांसर का काम करती थी। जहां उसका अवैध संबंध एक लड़के से हो गया। इधर पति राजू रंजन महाराष्ट्र में रहकर नौकरी करता था। प्रेम विवाह किए जाने से अपने नाराज परिजनों द्वारा घर से निकाले जाने के बाद राजीव सोनभद्र के शक्तिनगर में रह कर नौकरी करने लगा था।

कुछ दिनों पूर्व ही उसने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो देख लिया। पत्नी को लेकर वह सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रोगही के जंगल में पहुंचा। वहां उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया जहां सभी ने मिलकर पहले , पत्नी का गला दबाया और बाद में पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छोड़कर मौके से सभी फरार हो गए।

पुलिस ने महिला के बरामद चप्पलों से पता लगाया कि वह झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी राजू रंजन राम और उसके दो दोस्तों दीपक कुमार और पीयूष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मृतका का मोबाइल और एक बाइक बरामद कर लिया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *