मरने के बाद इंसान का आखिर क्या होता है, इसका जवाब जानने के लिए छात्रा ने मौत को लगा लिया गले

नागपुर में एक छात्रा ने यह जानने के लिए अपने हाथ की नस काट ली कि ‘मौत के बाद क्या होता है?’ इसके बाद छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिले के धंतोली थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने सुसाइड करने की कई वजहें सुनी होगी, लेकिन आत्महत्या की इस वजह को जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक 17 साल की छात्रा ने अपने ही हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड के पीछे की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि वह जानना चाहती थी कि मृत्यु के बाद क्या होता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के रिंग रोड निवासी 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर दी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। छात्रा ने एक चाकू से अपनी कलाई काट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि छात्रा के कमरे से जब्त विशेष प्रकार का चाकू नागपुर में नहीं मिलता है। संभावना जताई जा रही है कि इसे ऑनलाइन मंगवाया होगा। वहीं साइबर विशेषज्ञ छात्रा के मोबाइल की जांच कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने इस घटना को रविवार की रात को अंजाम दिया है। सोमवार को जब उसकी मां उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो वह खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ी थी। यह देखकर मां की चीख निकल गई। वहीं शोर सुनकर छात्रा के पिता भी कमरे की ओर दौड़े। वहीं बेटी को इस अवस्था में देखकर उनका भी बुरा हाल हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को लगभग 10 से 12 विदेशी लैंग्वेज भी आती थी। वह पढ़ने में काफी तेज थी। इसका परिवार कुछ महीने पहले ही नागपुर आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा गूगल पर ‘मौत के बाद क्या होता है’ जानने का प्रयास कर रही थी। कुछ दिन से वह इसकी खोज कर रही थी, ऐसी बात उसके मोबाइल की जांच से सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *