शर्मनाक: 20 साल के लड़के ने लूटी 78 साल की बुज़ुर्ग महिला की इज्जत,फिर खुद हो गया फरार….

मुंबई के दिंडोशी में 20 साल के लड़के ने 78 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन एरिया में एक 20 साल के लड़के ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपी प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रह रही थी। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया और मेमोरी लॉस की बीमारी से पीड़ित है। आरोपी उसके घर में घुस आया और जब वह सो रही थी तो उसने उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया।

इससे पहले मुंबई में एक 20 साल की लड़की से भी कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया था। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा था। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया था कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *