कलयुगी बाप ने ही लूट ली अपनी बेटी की इज्जत, कमरे में बंद कर किया रेप, मां ने पुलिस में दर्ज कराया उसके खिलाफ केस
यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ रेप किया। रविवार को मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दी। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये घटना भाटपाररानी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी 13 साल की बेटी जिसके साथ उसके सगे पिता ने दुष्कर्म की वारदात की है। घटना ढाई महीने पहले की है। रविवार को विवाद होने के बाद इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही मामले जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण गया।
इस मामले में एसपी देवरिया विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पिता के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।