IPL 2026 में इस बार सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कमेंट्री बॉक्स में भी बवाल मचा हुआ है। पूर्व भारतीय स्पिनर Harbhajan Singh सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स से भिड़ गए और उनका जवाब अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक मीम अकाउंट ने Harbhajan Singh, Virender Sehwag और Navjot Singh Sidhu की तस्वीर शेयर कर उन्हें “तीन जोकर” बता दिया। इस पर हरभजन ने जवाब देते हुए लिखा, “इनमें से एक को पापा चुन लो।” उनका यह जवाब कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि एक सीनियर क्रिकेटर को इस तरह की भाषा इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
मामला यहीं नहीं रुका। बाद में एक यूजर ने हरभजन पर आरोप लगाया कि वह Ravichandran Ashwin से जलते हैं और उनकी वजह से कमेंट्री में पीछे हो गए हैं। इसके बाद हरभजन और ट्रोलर्स के बीच कई तीखे जवाब सामने आए। इस पूरे विवाद ने हिंदी कमेंट्री बनाम अंग्रेजी कमेंट्री की बहस को फिर से हवा दे दी है।
सोशल media पर कुछ फैन्स हरभजन के सपोर्ट में भी उतर आए। उनका कहना है कि लगातार ट्रोलिंग के बाद किसी का भी सब्र टूट सकता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने कहा कि कमेंट्री की आलोचना का जवाब गुस्से से नहीं, बेहतर काम से देना चाहिए। इसी वजह से हरभजन का यह बयान अब IPL 2026 के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया है।