PSL में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के मैच के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आखिरी ओवर से पहले शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंद के साथ बात करते और उसे हाथों में बदलते नजर आए। इसके तुरंत बाद अंपायरों ने गेंद चेक की, उसे बदल दिया और कराची किंग्स को 5 पेनल्टी रन दे दिए।

उस समय कराची को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन 5 रन पेनल्टी मिलने के बाद लक्ष्य सिर्फ 9 रन रह गया। कराची ने 3 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। यह फैसला मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
फखर जमान पर बॉल टैंपरिंग का औपचारिक आरोप लगाया गया है, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। PCB ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अगर आरोप सही साबित हुए तो उन पर 1 या 2 मैच का बैन लग सकता है।
शाहीन अफरीदी ने मैच के बाद कहा, “अगर कैमरे में कुछ दिखा होगा तो हम देखेंगे।” वहीं इस विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।