पति कमरे के अंदर था और पत्नी बाहर इंतजार कर रही थी, लेकिन दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा मंजर कि कांप उठी पूरी बिल्डिंग…

बेंगलुरु में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की जिंदगी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खत्म हो गई। दोनों तेलंगाना के रहने वाले थे और बेंगलुरु के कोठनूर इलाके में रहते थे। सोमवार सुबह पत्नी ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने सिक्योरिटी गार्ड और पड़ोसियों को बुलाया।

जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पति मृत मिला। बताया जा रहा है कि 32 साल के भानु चंदर रेड्डी ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली थी। इस घटना को देखकर पत्नी पूरी तरह टूट गई। कुछ ही मिनटों बाद उसने उसी बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

पत्नी बीबी शाजिया सिराज एक बड़ी टेक कंपनी में काम करती थी, जबकि पति भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में था। उसने अमेरिका की नौकरी खो दी थी और वह डिप्रेशन से भी जूझ रहा था। पुलिस को शक है कि इसी वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और महिला के परिवार को भी इस रिश्ते की पूरी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही मिनटों में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई।

Leave a Comment