जिसे अपना हमसफर समझा, वही निकला दरिंदा… सुहागरात पर पति ने दुल्हन को शराब पिलाई, फिर बुला लिए 5 दोस्त और उसके बाद जो हुआ उसने सबको हिला दिया…

हैदराबाद की एक 22 साल की महिला ने अपने पति और उसके पांच दोस्तों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी की पहली रात उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद जब वह बेसुध हो गई तो पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पीड़िता के मुताबिक, घटना पिछले साल बेगमपेट इलाके में हुई थी, लेकिन डर और धमकियों की वजह से वह इतने महीनों तक चुप रही। महिला ने आरोप लगाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी मां और बहन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

महिला ने बताया कि आरोपी उसके घर में किराए पर रहता था और धीरे-धीरे उसने भरोसा जीत लिया। शादी के बाद पहली ही रात उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे शराब पिलाई। जब वह होश में नहीं रही, तब उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला पहले कुकटपल्ली थाने पहुंचा, लेकिन घटना बेगमपेट इलाके की होने के कारण केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने गैंगरेप, नशीला पदार्थ देकर अपराध करने और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment