अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 23 वर्षीय महिला पर आरोप है कि उसने अपने 6 महीने के बेटे को गंभीर रूप से घायल करने के बाद समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। जांच में पुलिस ने दावा किया कि बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन मां घंटों तक अपने मोबाइल फोन पर TikTok और अश्लील वेबसाइटें देखती रही। बाद में बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, महिला ने शुरुआत में बच्चे की चोटों को लेकर अलग-अलग कहानियां बताईं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि दिनभर में बच्चे के साथ कई घटनाएं हुईं, जिनमें एक बार उसने गुस्से में उसे प्लेपेन की ओर फेंक दिया था। अधिकारियों का मानना है कि इसी दौरान बच्चे को गंभीर चोटें आईं।
जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर महिला ने डॉक्टर या इमरजेंसी सेवा को बुलाने के बजाय इंटरनेट पर “Baby has concussion” और “Baby feels cold” जैसे सर्च किए। इसके बाद भी उसने काफी समय सोशल मीडिया और अन्य वेबसाइटों पर बिताया। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते बच्चे को चिकित्सीय सहायता मिल जाती, तो उसकी जान बचने की संभावना हो सकती थी।
फिलहाल आरोपी महिला को गंभीर बाल उत्पीड़न (Aggravated Child Abuse) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पोस्टमार्टम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों में बदलाव भी किया जा सकता है। दोष सिद्ध होने पर उसे 30 साल तक की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
Leave a Reply