बिहार: रातों-रात गायब हो गई 2 किलोमीटर लंबी सड़क, फिर खेत में दिखा ऐसा नजारा कि लोग रह गए हैरान

बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। यहां एक गांव में करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क अचानक गायब हो गई। लोगों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां सड़क की जगह गेहूं की फसल लहलहाती नजर आई।

यह मामला बांका जिले के रजौन प्रखंड के खरौनी गांव का बताया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, जिस सड़क से लोग रोजाना आवाजाही करते थे, वह कुछ ही दिनों में पूरी तरह गायब हो गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद वे गलत रास्ते पर आ गए हैं, लेकिन बाद में पूरा मामला सामने आया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दबंगों ने ट्रैक्टर से सड़क को जोत दिया और उसकी जगह गेहूं की बुआई कर दी। जब आसपास के गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाने और मारपीट की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया।

सड़क गायब होने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग अब पगडंडियों का सहारा ले रहे हैं। इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गई है, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *