फ्रांस की रहने वाली 81 वर्षीय महिला इन दिनों अपनी अनोखी प्रेम कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महिला अपने 24 वर्षीय प्रेमी से पहली बार मिलने के लिए सेनेगल पहुंची, जिसके बाद दोनों का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। दोनों की उम्र में 57 साल का अंतर होने के कारण यह मामला लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन समय के साथ रिश्ता गहरा होता गया। अलग-अलग देशों में रहने के बावजूद दोनों लगातार मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रहे।
करीब दो साल तक ऑनलाइन बातचीत के बाद महिला ने अपने प्रेमी से आमने-सामने मिलने का फैसला किया और फ्रांस से सेनेगल का सफर तय किया। एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
https://www.instagram.com/reel/DYnNoIsvC_-/?l=1
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और शादी की भी योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल सितंबर में विवाह करने की तैयारी कर रहे हैं।
इस अनोखी प्रेम कहानी पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग दोनों की उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, दोनों का कहना है कि उनका रिश्ता आपसी भरोसे और समझ पर आधारित है।

Leave a Reply