चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें IPL 2026 शुरू होने से पहले ही बढ़ती जा रही हैं। पहले एमएस धोनी चोट की वजह से बाहर हुए और अब टीम के विस्फोटक बल्लेबाज Dewald Brevis भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो गए हैं।

Stephen Fleming ने पुष्टि की है कि Brevis को ट्रेनिंग के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ है, जिसकी वजह से वह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि शुरुआती 2-3 मुकाबले भी मिस कर सकते हैं। Brevis पिछले सीजन CSK के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे थे। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 225 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 180 का था। ऐसे में उनका बाहर होना CSK के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
CSK पहले ही एमएस धोनी के बिना जूझ रही है, जो पिंडली की चोट के कारण करीब दो हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं। इसके अलावा Nathan Ellis पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं और Spencer Johnson भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। यानी CSK की आधी टीम चोटों से परेशान नजर आ रही है।
कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि Brevis के बाहर होने के बाद CSK को अपनी बल्लेबाजी रणनीति बदलनी पड़ेगी। अब टीम Sanju Samson, Ayush Mhatre और Sarfaraz Khan जैसे खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा कर सकती है। Aakash Chopra ने भी कहा कि CSK की किस्मत बेहद खराब चल रही है और उन्हें शुरुआत से ही अपने कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।