बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट, मानसिक प्रताड़ना और जबरदस्ती के गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और उसकी जिंदगी तनाव से भर गई।

पति का आरोप है कि पत्नी उस पर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी। इतना ही नहीं, उसने पत्नी पर यह भी आरोप लगाया कि वह उसे अपनी एक दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। शिकायत में कहा गया है कि पत्नी अश्लील वीडियो और रिकॉर्डिंग भेजती थी और कई बार उसे ऐसी चीजें करने के लिए कहती थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।
पति ने यह भी कहा कि जब भी वह इन बातों का विरोध करता था, पत्नी उसके साथ झगड़ा करती थी और मानसिक रूप से परेशान करती थी। उसके मुताबिक पत्नी बार-बार अपने पुराने रिश्तों की बातें करती थी, देर रात दोस्तों के साथ बाहर जाती थी और शराब पीती थी, जिससे दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ता गया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि पत्नी ने उससे लाखों रुपये के सोने के गहने लिए थे, लेकिन बाद में वापस नहीं किए। परिवार के बीच समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। आखिरकार परेशान होकर पति ने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।