हनुमान जयंती का दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजें घर लाने से न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि घर में सुख, शांति और समृद्धि भी बढ़ती है।

सबसे पहले हनुमान जी को प्रिय सिंदूर घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जयंती पर सिंदूर लाकर बजरंगबली को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन के संकट दूर होने लगते हैं।
इसके अलावा हनुमान जी की वानर रूप वाली तस्वीर या मूर्ति घर में लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
हनुमान जी की गदा भी विजय, शक्ति और साहस का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जयंती पर गदा घर लाकर उसकी पूजा करने और फिर उसे पूर्व दिशा में रखने से घर में सुरक्षा और शुभता बनी रहती है।
वहीं तांबे का छोटा कुल्हाड़ा भी इस दिन घर लाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और परिवार में संतुलन और शांति बनी रहती है।