नहाते हुए खुद का वीडियो कराया वायरल, फिर पति को फंसाकर मांगे 10 लाख… पत्नी की चाल जानकर उड़ जाएंगे होश…

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को ब्लैकमेल करने और उससे छुटकारा पाने के लिए ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया और फिर पूरा आरोप पति पर डाल दिया।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी साल 2022 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गए थे। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी और ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। इसी दौरान महिला का अपने पुराने प्रेमी से भी संपर्क बना रहा।

20 मार्च को अचानक सोशल मीडिया पर महिला का नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो उसके पति ने बनाया और वायरल किया है। पति पर बदनामी और जेल भेजने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, उससे कहा गया कि अगर वह 10 लाख रुपये दे दे तो मामला खत्म कर दिया जाएगा, वरना उसे दहेज, रेप और आईटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसा दिया जाएगा।

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में सोशल मीडिया चैट और फर्जी अकाउंट की जानकारी सामने आई। पुलिस को पता चला कि जिस फर्जी आईडी से वीडियो वायरल हुआ, उसका सिम कार्ड महिला के प्रेमी ने उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि महिला अपने पति के साथ-साथ प्रेमी को भी इस पूरे खेल में उलझाकर फायदा उठाना चाहती थी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Comment