1000 रुपये जुए में हारे, गैस भरवाने को लेकर हुआ झगड़ा… 9 महीने की गर्भवती पत्नी की ले ली जान….

बिहार के बेगूसराय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर हुए विवाद में अपनी 9 महीने की गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वह बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव की रहने वाली थी। हत्या का आरोप उसके पति राजा चौधरी पर लगा है।

बताया जा रहा है कि घर में पिछले 10 दिनों से गैस खत्म थी। लक्ष्मी के पिता ने सिलेंडर भरवाने के लिए दामाद को 1000 रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी पति ने वह पैसे जुए में उड़ा दिए। जब पत्नी ने खाना बनाने और गैस भरवाने की बात कही, तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

आरोप है कि गुस्से में पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों का आरोप है कि पति अक्सर लक्ष्मी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी ने घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की और कहा कि पत्नी सीढ़ी से गिर गई थी।

पुलिस ने आरोपी पति राजा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। लक्ष्मी का एक ढाई साल का बेटा भी है, जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया।

गैस सिलेंडर के पैसे जुए में उड़ाने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी 9 महीने की गर्भवती थी और घर में 10 दिनों से गैस खत्म थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment