मेरठ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या के पीछे उसकी पत्नी कोमल का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

बताया जा रहा है कि नैन सिंह बीएसएफ में तैनात था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 27 मार्च की रात घर में घुसकर उसे गोली मार दी गई। अगले दिन परिवार वालों ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस से अहम सुराग मिले। इसके बाद नैन सिंह के मौसेरे भाई गुलशन को पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कोमल और गुलशन के बीच लंबे समय से संबंध थे और दोनों पिछले कई महीनों से हत्या की योजना बना रहे थे।
पुलिस के मुताबिक नैन सिंह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से कोमल अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी नजदीकियां गुलशन से बढ़ीं। बाद में कोमल ने अपने जेवर गिरवी रखकर 6 लाख रुपये की सुपारी दी और पति की हत्या करवा दी।
इस मामले में पुलिस ने कोमल, गुलशन समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।