पहले पत्नी के होते दूसरी बार शादी कर रहा था शख्स, तभी जयमाला की स्टेज पर आ पहुंची पहली पत्नी, फिर जो हआ…..
ग्वालियर में एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। पति की शादी रुकवाने के लिए जयमाला स्टेज पर चढ़कर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ने दावा किया कि यह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और वह उसकी पत्नी है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। यह हंगामा उस वक्त हुआ, जब एक तलाकशुदा पत्नी अपने पति की दूसरी शादी को रोकने के लिए शादी समारोह में पहुंच गई। जयमाला स्टेज पर चढ़कर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला ने दावा किया कि यह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और वह उसकी पत्नी है। महिला के इस दावे से शादी समारोह का खुशनुमा माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला आगे बढ़ने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
दरअसल, ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित सूजाबाद धर्मशाला में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। उसी दौरान एक महिला पहुंची और दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा करने लगी। महिला का दावा था कि दूल्हे ने उसे तलाक नहीं दिया है और वह अब भी उसकी पत्नी है। महिला ने इस शादी को रोकने की खूब कोशिशि की। हालांकि, दूल्हे ने कहा कि उसने 2012 में उस महिला से तलाक ले लिया था और उसके पास इसके सारे दस्तावेज भी हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सुना। दूल्हा, उपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 2012 में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो कोर्ट में पहुंच गया था। दोनों ने तलाक की अर्जी दी थी और यह मामला अक्टूबर 2024 में जाकर समाप्त हुआ, जबकि महिला का कहना था कि तलाक अब तक नहीं हुआ है और वह अभी भी उपेंद्र की पत्नी है।पुलिस ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की और पाया कि 25 नवंबर 2012 को दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद 16 अक्टूबर 2024 को उनका तलाक हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझाया और उसे वहां से जाने के लिए कहा।
तलाक के दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला को समझाया और मामला शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। यह घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के सूजाबाद धर्मशाला में हुई और स्थानीय पुलिस ने समय रहते मामले को संभाल लिया।