दरोगा की पिस्टल छीनकर उस पर कर दी फायरिंग, स्मैक माफिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बिहार में एक अपराधी ने भागने के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन कर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं। मुजफ्फरपुर में हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि शहर का चर्चित स्मैक माफिया मनोज साह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। मनोज मिठानपुरा के सौदा गोदाम इलाके का निवासी है। शहर में और भी जगहों पर उसने मकान बना रखी है। नगर थाने की पुलिस की हिरासत से भागने के दौरान उसने दारोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोली चलाई।

अच्छी बात यह रही कि पुलिस की गाड़ी पर यह गोली लगी। गाड़ी पर सवार थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज साह के पांव में गोली लगी। देर रात मोतीझील में हुई मुठभेड़ में घायल मनोज को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।

मंगलवार को दिन में ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस रात में छापेमारी करने निकली थी। दिन में भी कई स्मैक के अड्डे पर पुलिस छापेमारी कर रही थी। मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागा। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। मुठभेड़ की सूचना पर अहले सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मनोज साह का शहर में स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना इलाके में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय है। मिठानपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा में ज्यादातर स्मैक मनोज के सिन्डीकेट के बिकते है। उसके दोनों पुत्र भी इस धंधे से जुड़े है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले तक मनोज चाय की दुकान चलाता था। लेकिन स्मैक के धंधे में जुड़ने के बाद करोड़ो रुपये कमाई की। कई करोड़ से उसने जमीन खरीदकर मिठानपुरा में कई मंजिली भवन बनाई है। पुलिस उसकी संपत्ति जबती करेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *