अजब-गजब: महिला का दावा ‘दो बार मरकर हुई जिंदा’, बोली भगवान को भी देखा और उनसे…….

भला मरने के बाद कौन जिंदा होता है. ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में ही होता है. कहीं आप भी तो ऐसा नहीं सोच रहे? अगर आपको यकीन नहीं है कि मरने के बाद कोई इंसान जिंदा हो सकता है, तो ये खबर आपके लिए ही है. समय-समय पर ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जब लोग अजीबोगरीब दावा करते हैं कि वो मरने के बाद दोबारा जिंदा हुए, साथ ही वो यमदूत या खुद भगवान को ही देखने का भी दावा करते हैं. ऐसा ही दावा करने वाली एक महिला इन दिनों काफी चर्चा में है. पैगी रॉबिन्सन नाम की इस महिला ने दावा किया है कि वो दो बार मर चुकी है, लेकिन उसने अपने बच्चों के लिए भगवान से प्रार्थना की, जिसके बाद उसे दोबारा जीवन मिल गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 64 वर्षीय पैगी रॉबिन्सन का दावा है कि पहली बार उसकी मौत तब हुई थी जब वो महज 5 साल की थी, लेकिन उसके बाद वो फिर से जिंदा हो गई थी. फिर उसने मौत के बाद जिंदा होने का अपना दूसरा अनुभव जो लोगों को बताया, वो काफी चौंकाने वाला था. महिला ने बताया कि जब वह 25 साल की थी तब एक जटिल गर्भावस्था के दौरान उसे ऐसा लगा जैसे उसकी आत्मा उसके शरीर से निकलकर अंतरिक्ष में उड़ गई. उसने दावा किया कि आत्मा आकाशगंगाओं से होते हुए एक चमकदार सफेद कमरे में पहुंची, जहां वो सीधे भगवान के सामने खड़ी थी.

भगवान के सामने अड़ जाने का दावा

पैगी रॉबिन्सन का दावा है कि भगवान ने उनसे कहा कि अब जाने का समय हो गया है, लेकिन पैगी ने जाने से इनकार कर दिया और इस बात पर जोर दिया कि वो अपने बच्चों को बिना मां के नहीं छोड़ सकती. वह कहती है कि उसने भगवान से कहा ‘मैं नहीं जाऊंगी. आप मुझे नहीं ले जा सकते, मुझे अपने बच्चों की परवरिश करनी है’.

ईश्वर ने दिखाया बच्चों का भविष्य

महिला के अनुसार, भगवान ने बाद में उसे उसके बच्चों का भविष्य दिखाया, जिसमें एक दर्दनाक क्षण भी शामिल था, जिससे उनका दिल टूट गया. पैगी कहती है कि वो भगवान के चरणों में गिर पड़ी और खूब रोईं और अपने बेटों के लिए उनके साथ रहने का फैसला किया. वह आगे कहती हैं कि उसके बाद उनकी आत्मा तुरंत ही उनके शरीर में वापस आ गई और वो अस्पताल के बेड पर जाग उठीं.

उस समय पैगी जुड़वां बच्चों की मां बनीं थीं, लेकिन उनका खून काफी बह गया था और उनके बचने के चांसेज बहुत कम थे. डॉक्टरों ने तो उनके बचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी और उनके परिवार को अलविदा कहने के लिए बुला लिया था. हालांकि भगवान का चमत्कार हुआ और उसने अपने दोनों बच्चों को खो दिया, लेकिन वो खुद बच गई. पैगी कहती हैं कि ईश्वर लोगों को स्मृतियां इसलिए देता है ताकि वो उनसे सीख सकें और ये भी सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति कभी भी वास्तव में अकेला नहीं होता है.

Leave a Comment