मलयालम सिनेमा के वेटरन एक्टर जनार्दनन (Janardhanan) ने 79 साल की उम्र में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। 450 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इस दिग्गज अभिनेता ने खुद माना है कि शादीशुदा होने के बावजूद उनका एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) था।

वनिता मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में जनार्दनन ने अपने जीवन की इस सबसे बड़ी गलती पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि लगभग 18 साल पहले उनका एक महिला के साथ रिश्ता था।
एक्टर ने स्वीकार किया:
“यह मेरी जिंदगी की एकमात्र गलती थी। मेरी पत्नी को इस बात की जानकारी थी। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह खुद को संभाल लिया। वह मुझे कम उम्र से जानती थीं और हर परिस्थिति में मुझे समझ लेती थीं।”
जनार्दनन ने बताया कि यह रिश्ता तब बना जब उनकी पत्नी ने कहा था कि उन्हें उनके रिश्ते में अब शारीरिक नजदीकी की ज़रूरत नहीं है। एक्टर ने कहा कि वह इंसान हैं और उनसे गलती हुई, लेकिन उन्होंने कई सालों तक उस महिला की देखभाल और मदद की।
एक्टर ने आगे बताया कि वह महिला अब सालों से उनकी जिंदगी में नहीं है। हाल ही में, उस महिला ने उनका एक इंटरव्यू देखा जिसमें जनार्दनन अपनी पत्नी के बारे में प्यार से बात कर रहे थे।इसके बाद उस महिला ने एक्टर को फोन किया और पूछा, “जब तुम मेरे साथ थे, तब भी क्या इतने प्यार से अपनी पत्नी के बारे में बोल सकते थे?”इस खुलासे से साफ होता है कि एक्टर ने अपनी पत्नी के प्रति हमेशा सम्मान रखा, बावजूद इसके कि उनसे गलती हुई थी। जनार्दनन के मुताबिक, उनकी पत्नी के प्यार और समझदारी के कारण ही यह रिश्ता बचा रहा और आज वह अपनी गलती का पछतावा करते हैं।