दिल्ली में हुए भयंकर बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह फुटेज एक अहम कड़ी साबित हो सकता है। यह फुटेज फरीदाबाद की एक दुकान का है, जहाँ उमर ने ब्लास्ट से कुछ दिन पहले अपना फोन चार्ज किया था।

जिस दुकानदार की दुकान पर उमर ने फोन चार्ज किया था, उसने जाँच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है:
दुकानदार ने बताया कि 30 अक्टूबर को उमर एक अन्य शख्स के साथ उसकी दुकान पर आया था और शाम करीब 4 बजे फोन चार्ज करने को कहा था।उमर के पास दो मोबाइल फोन थे—एक एंड्रॉइड और एक आई-फोन। उसने आई-फोन चार्जिंग पर लगाया, जबकि एंड्रॉइड फोन से वह किसी से बात कर रहा था।
उमर लगभग 15 मिनट तक दुकान पर बैठा और किसी से बात करता रहा।हाव-भाव: दुकानदार ने बताया कि उमर उस समय डरा हुआ सा लग रहा था।साथी की पहचान: उसके साथ आया शख्स पास के ही गांव का रहने वाला था, जिससे पुलिस ने पूछताछ की। दुकानदार को लगा था कि वह शख्स और उसका साथी (उमर) उससे दवाई लेने आए थे, क्योंकि वह डॉक्टर की तरह दिख रहा था।
जाँच एजेंसियों का मानना है कि उमर ने 10 नवंबर को दिल्ली में घुसने से पहले अपने इन दोनों फोनों को तोड़ दिया होगा या कहीं छिपा दिया होगा, क्योंकि कार विस्फोट के समय उसके पास कोई मोबाइल नहीं था।
दुकानदार की दी गई अहम जानकारी से जाँच एजेंसियों को उमर की साजिश की कड़ी जोड़ने में मदद मिल सकती है। फ़िलहाल, पुलिस ने पूछताछ के बाद दुकानदार को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है।बता दें कि दिल्ली बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 27 लोग घायल हुए थे।