खाकी की ‘इश्कबाजी’ भारी! रात में GF से मिलने पहुंचा टल्ली हेड कांस्टेबल, प्रेमिका के भाई और गांव वालों ने पीटकर किया ‘कबाड़ा’; SP ने वर्दी दांव पर लगा दी…

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में यूपी 112 (UP 112) में तैनात एक हेड कांस्टेबल को प्रेम प्रसंग में पड़ना और अनुशासनहीनता दिखाना बेहद महंगा पड़ गया। हेड कांस्टेबल धीरज यादव को न सिर्फ प्रेमिका के परिवार और गांव वालों से जमकर मार खानी पड़ी, बल्कि पुलिस अधीक्षक (SP) ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) भी कर दिया है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

प्रेम प्रसंग: धीरज यादव की पहचान जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र की एक युवती से थी, जिससे उसका प्रेम संबंध था।

रात में मुलाकात: बुधवार की शाम छुट्टी लेकर धीरज यादव अपने एक साथी के साथ युवती से मिलने के लिए उसके गांव पहुँचा। आरोप है कि धीरज यादव उस समय शराब के नशे में धुत था और उसका व्यवहार बेहद आक्रामक था।

जमकर पिटाई: युवती के घर पहुँचने पर धीरज यादव की पहले युवती के भाई से कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवती के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर हेड कांस्टेबल धीरज यादव और उसके साथी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें बाद में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इस पूरी घटना को गंभीरता से लिया।एसपी ने हेड कांस्टेबल धीरज यादव को ‘नियमावली के विरुद्ध आचरण’ और ‘शराब के नशे’ में पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।एसपी ने साफ किया कि अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला ऐसा आचरण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के साथ ही, धीरज यादव और उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले युवती के परिजनों और भाई के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment