‘लूटेरी दुल्हन’ का खौफनाक खेल! ₹60,000 में बंगाल से ब्याह कर लाया, 18 दिन बाद दूल्हे के घर से लाखों के जेवर-नगदी लेकर फरार!

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख देने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 18 दिन बाद ही अपने ससुराल वालों को बड़ा धोखा दे दिया है। यह कहानी है सहारनपुर के पटनी गांव की, जहां दूल्हा बना बेचारा अपनी दुल्हन को 60,000 रुपये देकर पश्चिम बंगाल से ब्याह कर लाया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह प्यार नहीं, बल्कि एक शातिर जालसाज को घर ला रहा है!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव नाम के युवक की शादी एक बिचौलिए ने 60,000 रुपये की मोटी रकम लेकर कोलकाता की युवती से करवाई थी। परिवार ने बड़े सपने पाले थे, लेकिन ‘लूटेरी दुल्हन’ के मन में तो डकैती की साजिश चल रही थी।

दहशतगर्द फरार: 18 दिन तक ससुराल वालों के साथ रहने के बाद, दुल्हन को जैसे ही मौका मिला, उसने अपने नापाक इरादे को अंजाम दे दिया। जिस दिन गौरव के माता-पिता मजदूरी पर गए थे और गौरव खुद बाजार गया हुआ था, उस दिन घर में अकेली पाकर दुल्हन ने अलमारी खंगाल डाली!

दुल्हन अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के तमाम कीमती ज़ेवर और लगभग 60 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। जब परिवार वापस लौटा और घर से लाखों का सामान गायब देखा, तो उनके होश उड़ गए!

पति का फूटा गुस्सा: धोखे का शिकार हुए दूल्हे गौरव ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने दुल्हन के साथ-साथ शादी कराने वाले बिचौलियों सिट्टू और मोनू पर भी जालसाजी और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और अब मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लूटेरी दुल्हन और साजिश में शामिल बिचौलियों की तलाश में तेजी से जुटी है।

Leave a Comment