सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धमाका मचा रहा है, जिसे देखकर सभी शादीशुदा पुरुषों में डर का माहौल बन गया है! वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी के खौफ के आगे बेबस नजर आ रहा है, और उसके दोस्तों की तो मानो बोलती ही बंद हो गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 4-5 दोस्त आराम से एक चाय की टपरी पर बैठकर गप्पे लड़ा रहे हैं और खूब ‘टाइम पास’ कर रहे हैं। तभी, सामने से उस शख्स की बीवी पूरे गुस्से में तमतमाते हुए एंट्री मारती है!
बीवी बिना एक भी शब्द कहे सीधे अपने पति के पास पहुंचती है, उसका कॉलर पकड़ती है और उसे फटकार लगाते हुए वहां से खींचकर उठाती है। बेचारा पति भी बिना कुछ बोले चुपचाप उसके पीछे-पीछे चलने लगता है, जैसे कोई आज्ञाकारी बच्चा हो।
सबसे मजेदार नजारा तब आता है जब पति की बीवी की एंट्री होती है, तो चाय की टपरी पर बैठे उसके बाकी दोस्त तुरंत अपनी जगह से उठ खड़े होते हैं। उनके चेहरे पर ऐसा भाव आता है, जैसे किसी को सांप सूंघ गया हो। वे चुपचाप इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखते हैं और कुछ देर बाद अपने दोस्त के पीछे यह देखने जाते हैं कि घर पर उसके साथ क्या हो रहा है!
यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “डर है भाई डर!” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “भाभी का खौफ है! ऐसे पतियों के लिए ऐसी बीवी ही ठीक है।”