मालगाड़ी के नीचे रोमांस कर रहा प्रेमी जोड़ा, तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी! कुछ सेकंड में मौत सामने… पर किस्मत ने बचा ली जान..

बिहार की राजधानी पटना (Patna) में सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने की सनक में एक कपल ने अपनी जान दांव पर लगा दी। रेलवे ट्रैक पर एक जानलेवा स्टंट का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े को चलती ट्रेन के बिल्कुल करीब खड़े होकर रील बनाते देखा गया। यह दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर हो रहे खतरनाक स्टंट्स पर चिंता जाहिर की गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना पटना के पास किसी रेलवे ट्रैक पर हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े हैं और खुद को वीडियो में रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसी दौरान दूसरी पटरी पर एक तेज रफ्तार ट्रेन गुज़रती है।ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि हवा के दबाव से भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिस तरह से यह जोड़ा ट्रेन के इतने करीब खड़ा होकर स्टंट कर रहा था, अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो उनकी जान जा सकती थी। गनीमत रही कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। यूज़र्स का कहना है कि आज के युवा कुछ सेकंड की फेम (fame) और लाइक्स (likes) के लिए अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। रेलवे प्रशासन बार-बार लोगों से रेलवे ट्रैक पर किसी भी तरह का स्टंट या फोटो/वीडियो शूट न करने की अपील करता है, क्योंकि यह कानूनन अपराध होने के साथ ही जानलेवा भी है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों पर लगातार निगरानी रख रहा है और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment