मजाक-मजाक में पति-पत्नी ने कराया DNA टेस्ट… रिपोर्ट ने उड़ाए होश, रिश्तों में निकल आया ऐसा ट्विस्ट!

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रहने वाले एक विवाहित जोड़े की हँसती-खेलती ज़िंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया, जब उन्होंने मज़े-मज़े में अपना डीएनए टेस्ट (DNA Test) करवाया। इस टेस्ट के नतीजों ने न केवल उनके वैवाहिक रिश्ते को हिलाकर रख दिया, बल्कि एक पारिवारिक राज को भी उजागर कर दिया।

दरअसल, महिला बचपन से जानती थी कि उसे स्पर्म डोनर के ज़रिए कंसीव किया गया था। यह सोचकर कि शायद टेस्ट से कोई दूर का रिश्तेदार मिल जाए, उसने अपने पति के साथ मिलकर AncestryDNA टेस्ट करवाया।जब रिपोर्ट आई, तो वे हैरान रह गए। महिला का डीएनए उसके पति के डीएनए से 99% तक मेल खा रहा था। इस चौंकाने वाले सच से खुलासा हुआ कि जिसे वह इतने सालों से अपना पति मान रही थी, वह असल में उसका ‘हाफ-सिबलिंग’ यानी सौतेला भाई था।

इस जांच में सबसे बड़ा और कड़वा सच यह सामने आया कि दोनों पति-पत्नी के जैविक पिता (Biological Father) एक ही व्यक्ति थे। पता चला कि महिला के ससुर जी (पति के पिता) ही वह स्पर्म डोनर थे, जिन्होंने गुप्त रूप से शुक्राणु दान (Sperm Donation) किया था, और यह बात उन्होंने अपने पूरे परिवार से छिपाए रखी थी।कई सालों से शादीशुदा और दो बच्चों के माता-पिता बन चुके इस जोड़े के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं थी।

महिला ने सोशल साइट रेडिट (Reddit) पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, “मैं अपने पति से बेहद प्यार करती हूँ, लेकिन अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूँ। एक सच ने हमारी हँसती-खेलती दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है।” महिला का यह अजीबोगरीब दास्तान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment