जापान के कागावा प्रांत से प्रेम और रिश्तों के समीकरणों को तोड़ने वाली एक अनोखी कहानी सामने आई है। इस वायरल मामले में, एक महिला के दशकों पुराने दोस्त ने उसकी बेटी से शादी कर ली है, जबकि दोनों की उम्र में 30 साल का बड़ा अंतर है।

कहानी में मिजुकी (53 वर्षीय बार मालिक) और मेगुमी (उनकी पत्नी, जो उनसे 30 साल छोटी हैं) शामिल हैं। मिजुकी मेगुमी की माँ के पुराने दोस्त थे। मिजुकी का मेगुमी के घर आना-जाना बचपन से ही था। मिजुकी ने मेगुमी को न सिर्फ़ अपनी गोद में खिलाया था, बल्कि उसे एक बेटी की तरह प्यार और देखभाल भी दी थी।
2022 में, मेगुमी ने अपनी माँ की दुकान में मदद करना शुरू किया। मिजुकी भी वहाँ आते थे। एक बार तीनों ने साथ में फ़िल्म देखने का प्लान बनाया, लेकिन मेगुमी की माँ को नींद आने की वजह से वह नहीं जा पाईं। मिजुकी और मेगुमी अकेले ही फ़िल्म देखने चले गए। यहीं से उनकी नज़दीकियाँ बढ़नी शुरू हुईं।मूवी के बाद जब वे डिनर पर गए, तो मेगुमी ने मिजुकी की सादगी और क्यूटनेस को नोटिस किया और उन पर दिल हार बैठीं। मेगुमी को शुरू में लगा कि वह मिजुकी का सम्मान करती हैं, लेकिन जब उन्हें किसी और महिला से मिजुकी को बात करते देख जलन होने लगी, तो उन्हें एहसास हुआ कि वह उनसे प्यार करने लगी हैं।
इसके बाद मेगुमी ने मिजुकी को प्रपोज़ कर दिया, और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। हालाँकि, मेगुमी की माँ को यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन मिजुकी ने भी एक साल बाद मेगुमी को प्रपोज़ किया और दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली।बाद में, एक टीवी शो के दौरान मिजुकी ने मेगुमी की माँ (अपनी सास) के सामने एक भावनात्मक पत्र पढ़कर माफ़ी माँगी। यह देखकर माँ का दिल भी पिघल गया और उन्होंने अपने दामाद और बेटी के प्यार को स्वीकार करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। यह कहानी साबित करती है कि प्यार में उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता।