सुनो जी, मिठाई बिना ससुराल नहीं जाऊँगी!’ पति को दुकान भेजकर, नई नवेली दुल्हन प्रेमी संग बाइक पर फ़रार, मुंगेर में गजब कांड…

मुंगेर (बिहार): बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने पति और पूरे ससुराल पक्ष को सकते में डाल दिया है। यहाँ एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल जाने की ज़िद के बीच एक ऐसी चाल चली कि उसका पति बेचारा माथा पीटता रह गया, और वह अपने प्रेमी के साथ फ़रार हो गई।

मामला मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, युवती की शादी 23 नवंबर को हुई थी और वह 27 नवंबर को अपने पति के साथ मायके आई थी। जब पति-पत्नी को वापस ससुराल लौटना था, तो दुल्हन ने एक शर्त रख दी।उसने पति से कहा, “सुनिए जी! मैं खाली हाथ ससुराल नहीं जाऊँगी, हम पहले बाज़ार से मिठाई खरीद लेते हैं।”भोले-भाले पति को अपनी पत्नी के दिमाग में चल रही प्री-प्लानिंग का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था। वह तुरंत पत्नी की बात मान गया और दोनों मिठाई खरीदने बाज़ार पहुँच गए।

पति जैसे ही मिठाई खरीदने के लिए दुकान के अंदर गया, दुल्हन ने तुरंत अपना प्लान अमल में लाया। पलक झपकते ही, वहाँ बाइक पर उसका प्रेमी आ पहुँचा। नई नवेली दुल्हन बिना एक पल गंवाए, अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई।जब पति दुकान से मिठाई लेकर बाहर निकला तो उसकी पत्नी वहाँ नहीं थी। वह घबराकर उसे ढूंढने लगा, लेकिन उसे अपनी पत्नी कहीं नहीं मिली।

कुछ देर बाद, पति के मोबाइल पर उसी दुल्हन का फोन आया। पत्नी ने साफ शब्दों में पति के होश फाख्ता कर दिए। उसने कहा, “मैं अपने ‘जान’ (प्रेमी) के साथ जा रही हूँ। मुझे आपसे शादी करनी ही नहीं थी, मैंने यह शादी घर वालों के कहने पर मजबूरी में की थी। अब मैं पूरी ज़िंदगी अपने प्रेमी के साथ ही रहूँगी।”यह बात सुनकर पति को सदमा लग गया। उसने तुरंत अपने ससुराल वालों को इस घटना की जानकारी दी, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पति बिना पत्नी के ही अपने घर लौट गया है और इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Leave a Comment