बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही नाबालिग, 100 मीटर तक दौड़ी आग की लपटों में… हैवान ने जिंदा जलाया, पटना में दरिंदगी की हद…

बिहार की राजधानी पटना से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बैरिया में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर एक नाबालिग किशोरी को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

चीखती रही मासूम, 100 फीट तक दौड़ती रही आग की लपटें:17 जनवरी को जब छात्रा सड़क से गुजर रही थी, तभी आरोपी आदित्य कुमार ने उसे रोका। किशोरी द्वारा दूरी बनाए रखने से नाराज आदित्य ने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। चश्मदीदों के अनुसार, मंजर इतना खौफनाक था कि आग की लपटों में घिरी किशोरी “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते हुए सड़क पर करीब 100 फीट तक बदहवास होकर दौड़ती रही। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

बुरी तरह झुलसी किशोरी को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया था। 5 दिनों तक वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही, लेकिन शरीर का अधिकांश हिस्सा जल जाने के कारण 22 जनवरी की रात को उसने दम तोड़ दिया।

प्राथमिकी: मृतका की मां ने 18 जनवरी को ही आरोपी आदित्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गिरफ्तारी: पुलिस की लगातार छापेमारी और बढ़ते दबाव के बीच, मुख्य आरोपी आदित्य कुमार ने 23 जनवरी की शाम पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

आगे की कार्यवाही: पुलिस ने पीड़िता का मृत्यु पूर्व बयान (Dying Declaration) पहले ही दर्ज कर लिया था। अब पुलिस इस मामले में ‘स्पीडी ट्रायल’ की तैयारी कर रही है ताकि दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है और महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment