मुंगेर (बिहार): बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर आई है, जहां रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। एक 25 साल की महिला ने अपनी ही सगी भतीजी की जान सिर्फ इसलिए ले ली क्योंकि उसने समलैंगिक (Lesbian) संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। आरोपी बुआ ने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में सच सामने आ गया।

मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। मृतक किशोरी 15 साल की थी और इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली थी। शनिवार की शाम आरोपी बुआ कोमल (25 वर्ष) ने अपनी भतीजी को यह कहकर घर बुलाया कि उसकी मां घर पर नहीं है और उसे कुछ मदद चाहिए। पिता की इजाजत लेकर किशोरी अपनी बुआ के घर गई, जहां कोमल ने उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला। जब किशोरी ने इसका कड़ा विरोध किया और शोर मचाने की बात कही, तो कोमल ने पकड़े जाने के डर से छात्रा के गले में पहनी रुद्राक्ष की माला से ही उसका गला घोंट दिया।
हत्या के बाद कोमल ने नाटक रचा। वह भागते हुए अपने भाई (किशोरी के पिता) के पास पहुंची और दावा किया कि उसकी बेटी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। हालांकि, मृतका के पिता के आरोपों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर पुलिस ने गहराई से जांच की। मौके पर पहुंची FSL की टीम ने सबूत जुटाए और पुलिस ने पाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने कोमल के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं:कोमल लड़कों की तरह छोटे बाल रखती थी और पुरुषों जैसा व्यवहार करती थी।ग्रामीणों का आरोप है कि वह अक्सर गांव की गरीब महिलाओं को पैसे का लालच देकर उनके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाती थी।घटना के समय घर में कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
मुंगेर सदर के SDPO कुमार अभिषेक के अनुसार, आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गला घोंटने की पुष्टि हुई है और जल्द ही इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है कि कैसे एक होनहार छात्रा अपनों की ही सनक और हवस का शिकार हो गई।