आईपीएल में सिर्फ रिकॉर्ड, ट्रॉफी और बड़े-बड़े छक्के ही नहीं देखने को मिले, बल्कि कई ऐसे विवाद भी हुए जिन्होंने खिलाड़ियों का करियर तक हिला दिया। कुछ खिलाड़ी मैदान पर गलत हरकत की वजह से बैन हुए, तो कुछ ऑफ-फील्ड विवादों में फंस गए।

सबसे बड़ा और चर्चित मामला 2008 में सामने आया था, जब Harbhajan Singh ने मैच के बाद Sreesanth को थप्पड़ मार दिया था। यह विवाद इतना बड़ा हुआ कि हरभजन को पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया। इस घटना को आज भी “Slapgate” के नाम से याद किया जाता है।
Ravindra Jadeja भी IPL बैन झेल चुके हैं। 2010 में उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट नियमों का उल्लंघन करते हुए दूसरी टीमों से बातचीत की थी। इसके बाद उन्हें पूरे सीजन से बैन कर दिया गया था। हालांकि बाद में जडेजा ने शानदार वापसी की और IPL के सबसे बड़े ऑलराउंडर्स में शामिल हो गए।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Mohammad Asif पर ड्रग्स टेस्ट में फेल होने के बाद एक साल का बैन लगाया गया था। वह दिल्ली की टीम के अहम गेंदबाज थे, लेकिन इस विवाद के बाद उनका करियर तेजी से नीचे चला गया।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी Steve Smith और David Warner को 2018 में बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण IPL से बाहर होना पड़ा था। दोनों खिलाड़ी उस समय अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे, लेकिन “Sandpapergate” विवाद ने उन्हें पूरे सीजन से दूर कर दिया।
Luke Pomersbach को मारपीट के आरोपों के बाद सस्पेंड किया गया था, जबकि Pravin Tambe को बिना अनुमति विदेशी लीग खेलने की वजह से बैन झेलना पड़ा।
स्पॉट फिक्सिंग के मामलों में Sreesanth, Ajit Chandila और Mohammad Amir जैसे नाम भी विवादों में रहे। इन मामलों ने IPL की साख को बड़ा झटका दिया था।
हाल ही में इंग्लैंड के बल्लेबाज Harry Brook पर भी दो साल का बैन लगाया गया, क्योंकि उन्होंने नीलामी में बिकने के बाद आखिरी समय पर IPL से नाम वापस ले लिया था। इससे साफ है कि अब BCCI नियमों को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सख्त हो चुका है।