मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने KKR के खिलाफ 78 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा अब KKR के खिलाफ 1161 रन बना चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए थे। रोहित ने सिर्फ दो रन आगे निकलकर विराट को पीछे छोड़ दिया और नया इतिहास रच दिया।
KKR के खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा जमकर बोलता है। इस मैच में भी उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी 78 रन की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
रोहित की इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने KKR को 6 विकेट से हराया और 2012 के बाद पहली बार अपने IPL अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।
रोहित शर्मा ने इस मैच में IPL करियर का अपना 50वां अर्धशतक भी पूरा किया। वह विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के बाद IPL में 50 या उससे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।