Assam: अपने ही पड़ोसी ने महिला के हाथ-पैर बांध कर बच्चों के सामने लूटी इज्जत, फिर तेजाब डाल कर हो गया फरार…..
असम के कछार से एक घिनौनी घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले चालक ने महिला के घर में घुसकर उसके बच्चों के सामने ही रेप किया। इसके बाद महिला पर तेजाब डालकर फरार हो गया।
असम के कछार जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस घिनौने अपराध को उसके बच्चों के सामने ही अंजाम दिया। इतना ही नहीं, महिला से रेप करने के बाद उस पर तेजाब डालकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
पुलिस के अनुसार, धोलाई थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से उसके दो बच्चों के सामने दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय चालक है और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। आरोपी महिला के घर में घुस आया और उसने महिला के दो बच्चों के सामने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, वह महिला पर तेजाब डालकर वहां से भाग गया। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने अपने पत्नी के हाथ और पैर बंधे देखे।
पुलिस ने बताया कि घटना 22 जनवरी की है और मामला अगले दिन दर्ज किया गया। महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश जारी है।
वहीं, एक अन्य खबर में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास मंगलवार को एक गैंडे ने 56 वर्षीय शख्स को मार डाला। मृतक की पहचान बिक्रम लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि काजीरंगा के हल्तिखुली-हल्दीबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग- 37 पर गैंडे ने लोहार पर हमला किया। गैंडा राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर बाहर आ गया था। गैंडे के हमले से गंभीर रूप से घायल शख्स को बोकाखाट के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।