खून का रिश्ता हुआ तार-तार: पत्नी ने आशिक ‘देवर’ संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटा, पत्थर बांध तालाब में फेंका!

जालना, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के जालना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने अवैध प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने ‘आशिक देवर’ के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मामला तब सामने आया जब सोमठाणा गांव के परमेश्वर राम तायडे का शव वाला-सोमठाणा तालाब में एक प्लास्टिक की बोरी में पत्थर से बंधा हुआ मिला। जालना पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी और छोटे भाई से पूछताछ की।

कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस के सामने एक खौफनाक सच्चाई आई। पुलिस को पता चला कि मृतक परमेश्वर की पत्नी मनीषा परमेश्वर तायडे (28) और उसके छोटे भाई यानी देवर ज्ञानेश्वर राम तायडे (25) के बीच अनैतिक संबंध थे।

अपने नाजायज रिश्ते में पति परमेश्वर को रोड़ा मानते हुए, मनीषा और ज्ञानेश्वर ने उसे खत्म करने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर आधी रात के करीब परमेश्वर के सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और उसकी निर्मम हत्या कर दी।हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए, उन्होंने शव को मवेशियों के चारे वाली प्लास्टिक की बोरी में भरा, बोरी का मुंह रस्सी से बांधा, और शव पानी में न तैर सके इसके लिए उसमें भारी पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया।

शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बदनापूर पुलिस ने दोनों आरोपी मनीषा तायडे और ज्ञानेश्वर तायडे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment