सनसनीखेज: पति ही निकला ब्लैकमेलर! बेडरूम में छिपा कैमरा, प्राइवेट वीडियो दोस्तों को भेजे; बोला- ‘गैरों से संबंध बनाओ, नहीं तो वायरल कर दूँगा’

बेंगलुरु: कर्नाटक के पुट्टेनहल्ली में वैवाहिक उत्पीड़न (शादी के बाद प्रताड़ना) का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पति पर ब्लैकमेल, शोषण और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति न केवल उसे मारता-पीटता था, बल्कि उसने उनके निजी वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसे एक बेहद घिनौना काम करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

पीड़िता की शादी दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से हुई थी। शादी में 340 ग्राम सोना और एक बाइक भी दी गई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद महिला को पति की काली करतूतों का पता चला:

पहले से शादीशुदा: पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा था। पति ने खुद यह बात मानी और दावा किया कि उसके 19 और महिलाओं के साथ संबंध रहे

बेडरूम में कैमरा: महिला का आरोप है कि पति ने गुपचुप तरीके से उनके बेडरूम में सीक्रेट कैमरा लगा दिया था और उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर वीडियो की शेयरिंग: पति ने ये प्राइवेट वीडियो विदेश में रहने वाले अपने कुछ दोस्तों और सहयोगियों को भेज दिए थे संबंध बनाने का दबाव: इससे भी भयानक बात यह है कि पति ने महिला पर विदेश में अपने जान-पहचान वाले लोगों के साथ यौन संबंध बनाने का दबाव डाला।वीडियो लीक करने की धमकी: जब महिला ने इस घिनौनी मांग का विरोध किया, तो पति ने उनके निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

शिकायत में कहा गया है कि पति ने घर के बाहर, होटलों में और यहाँ तक कि पीड़िता के मायके में भी बार-बार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया। उसने महिला पर उनके सोने के गहने बेचकर एक फ्लैट खरीदने के लिए दबाव भी डाला और मना करने पर बुरी तरह पीटा।महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फरवरी में एक पारिवारिक समारोह के दौरान, पति की बहन ने महिला का अपमान किया, जबकि उनके देवर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

Leave a Comment