गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन इलाके से एक भयानक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां विश्वास और दोस्ती की आड़ में एक महिला को जालसाजी और क्रूरता का शिकार बनाया गया है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राज्य के बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।

लोनी बॉर्डर इलाके की रहने वाली महिला का पति एक मामले में जेल गया हुआ था। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए एक शातिर युवक ने महिला से दोस्ती की।
जालसाजी: आरोप है कि मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बताकर महिला से करीबी बढ़ाई और उसे शादी के सुनहरे सपने दिखाए। उसने महिला को शालीमार गार्डन में एक किराए का फ्लैट भी दिलाया, जहां उसने खुद को महिला का पति बताया।
खूनी खेल: जुलाई 2025 में युवक उस फ्लैट पर आया और शादी का झांसा देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और उसके बाद लगातार दुष्कर्म करता रहा।
महिला के जीवन में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे जबरन दवा खिलाई और गर्भपात करा दिया।
खुलासा: जब महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने असलियत बताई और दूरी बनाना शुरू कर दिया। अब आरोपी और उसकी बहन, महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। कई दिनों तक थाने और चौकी के चक्कर काटने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला, तो हताश महिला ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और मुख्यमंत्री समेत प्रमुख सचिव गृह से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।