गजब! TV वॉल्यूम ने फंसाया: ‘हमबिस्तरी’ करते रंगे हाथ पकड़े गए शादीशुदा कलीग, दफ़्तर के रोमांस का शर्मनाक अंत…

मलेशिया: दफ़्तर में परवान चढ़े अवैध रोमांस का एक बेहद शर्मनाक और अजीब अंत हुआ है! मलेशिया के एक होटल से दो शादीशुदा सहकर्मियों (Colleagues) को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह पूरा मामला इतना वायरल हो रहा है, क्योंकि इनकी चोरी किसी जासूसी से नहीं, बल्कि कमरे के तेज़ TV वॉल्यूम से खुली।

घटना उस वक्त हुई जब धार्मिक पुलिस (Religious police) ने गोपनीय जानकारी पर ‘खलवत’ (Khalwat) यानी गैर-कानूनी एकांतवास के खिलाफ़ एक होटल में छापेमारी की।

रेड के दौरान, अधिकारियों को एक कमरे के बाहर से टीवी की भयानक रूप से तेज़ आवाज़ सुनाई दी। आवाज़ इतनी तेज़ थी कि पूरे गलियारे में गूँज रही थी, और कमरे के अंदर की ‘गंदी बात’ को उजागर करने के लिए काफी थी। जब दरवाज़ा खटखटाया गया, तो अंदर से निकले महिला और पुरुष को देखकर पुलिस दंग रह गई।

पूरी दुनिया से छिपकर एक-दूसरे को डेट कर रहे ये दोनों ही व्यक्ति विवाहित थे और एक ही दफ्तर में काम करते थे। ये अपने जीवनसाथियों को धोखा दे रहे थे।

पुलिस ने दोनों को मौके पर हिरासत में ले लिया। एक अदद TV वॉल्यूम की गलती ने उनके सालों पुराने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का चीख-चीखकर पर्दाफाश कर दिया और भरी महफ़िल में उनकी जबरदस्त बेइज्जती कराई। इन पर अब कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment