कानपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध संबंधों के शक में एक युवक को ग्रामीणों की तालिबानी सज़ा का शिकार होना पड़ा है। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को गांववालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा।

रिपोर्ट के अनुसार, रसूलाबाद का रहने वाला एक युवक गांव के एक किसान की पत्नी से प्रेम प्रसंग में था। पति की गैर-मौजूदगी में प्रेमी अक्सर महिला से मिलने उसके घर आया करता था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। मामले की जानकारी होने पर किसान पति ने गांववालों से मदद मांगी।
बुधवार देर रात जब किसान पति अपने बहन के घर गया हुआ था, तब प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने चुपचाप घर को घेर लिया।
खुद को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी युवक छत के रास्ते भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। गुस्से से आगबबूला गांववालों ने युवक को पकड़ा, फिर उसे एक बिजली के खंभे से कसकर बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि युवक हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन गांववालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।