डबल अटैक! पति से दोस्ती, फिर पत्नी को नौकरी का झाँसा, लालच में फँसाकर बनाए ‘शारीरिक संबंध’, जब राज खुला तो हुआ ये भयानक अंजाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्वास और धोखे का एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। एक शख्स ने सरकारी नौकरी का लालच देकर न केवल लाखों रुपये ठगे, बल्कि अपने दोस्त की पत्नी के साथ जो किया, वह सुनकर आपका सिर शर्म से झुक जाएगा।

यह खौफनाक काण्ड गाजीपुर के एक पीड़ित परिवार से जुड़ा है। पति ने प्रयागराज के दीपक शर्मा से दोस्ती की थी। इसी दोस्ती की आड़ में दीपक ने पीड़ित की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाया।

“सरकारी नौकरी” के लालच में फंसकर, पति-पत्नी ने दीपक को नौकरी के नाम पर 2.5 लाख रुपये कैश और घर के कीमती गहने सौंप दिए। उन्हें जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि दीपक का इरादा पैसा और गहने लूटना ही नहीं, बल्कि रिश्तों का खून करना भी है।

जब पैसों का लेन-देन हो गया, तब दीपक ने नौकरी की प्रक्रिया पूरी करने का झांसा देकर पीड़ित की पत्नी से मिलना जुलना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने दोस्ती की आड़ में अपनी घिनौनी चाल चली और सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में उसने पीड़ित की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।पत्नी इस उम्मीद में थी कि नौकरी मिल जाएगी, जबकि पति अपनी दोस्ती के धोखे से पूरी तरह बेखबर था।

कुछ समय बाद दीपक ने पत्नी को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। जब पति-पत्नी जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे धोखे का शिकार हो चुके हैं।

जब उन्होंने दीपक से अपने पैसे और गहने वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें एक और गहरा सदमा दिया। दीपक ने कहा कि उसके पास पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए की तस्वीरें और वीडियो हैं। उसने धमकी दी कि अगर उन्होंने शिकायत की, तो वह यह सब कुछ सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इस धमकी से पीड़ित पति-पत्नी पूरी तरह टूट चुके हैं और उनकी सामाजिक इज्जत दांव पर लग गई है। पीड़ित ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस उस कातिल दोस्त को पकड़कर उन तस्वीरों को हासिल कर पाएगी, जिससे इस परिवार की इज्जत बच सके?

Leave a Comment