उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक ऐसे चौंकाने वाले मामले का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहाँ एक महिला ने अपने पड़ोसी को ब्लैकमेल करने और पैसों के लिए दबाव बनाने के लिए अपने ही 10 वर्षीय बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।

सरधना इलाके की निवासी सोनिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे का चार युवकों, जिनमें उसका पड़ोसी मोहित भी शामिल था, ने अपहरण कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत तीन टीमें गठित कीं और जाँच शुरू की।
सो*निया के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना से ठीक पहले बंद कर दिए गए थे।उसके मोबाइल फोन पर कुछ संदिग्ध नंबरों से लगातार संपर्क किए जाने के सबूत मिले।सर्विलांस से पता चला कि बच्चा गाँव में नहीं, बल्कि सुरक्षित तरीके से नोएडा में था।
पुलिस की पूछताछ में सा*जिश का खुलासा हुआ। सोनिया, जो पहले अपने पति से अलग रह रही थी, ने गाँव लौटने के बाद पड़ोसी मोहित पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब मोहित ने इनकार कर दिया, तो सोनिया ने उससे एक लाख रुपये की माँग की।
पैसा न मिलने पर उसने 31 अक्टूबर को मोहित के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया, हालांकि बाद में पैसे मिलने पर उसने अदालत में बयान बदल दिए थे।
जब मोहित और उसके परिवार ने और पैसे देने से मना किया, तो सोनिया ने अपने परिचित संजय के साथ मिलकर एक खतरनाक सा*जिश रची। उसने बेटे को नोएडा भेज दिया और फिर मोहित समेत चार युवकों पर अपहरण का झूठा आरोप लगा दिया, ताकि उन पर और पैसों के लिए दबाव बनाया जा सके।