एक प्रेमिका… दो आशिक… और तीसरा खिलाड़ी! प्यार के तिकोन में मचा हंगामा, छोड़ी बीवियाँ और फिर हुआ धमाका…

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर से सटे नोएडा में रिश्तों के एक खूनी खेल का पर्दाफाश हुआ है, जहाँ एक महिला की हत्या उसके ही दो प्रेमियों ने मिलकर कर दी। पुलिस ने मामले की जाँच के बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह महिला का एक तीसरे व्यक्ति से रिश्ता जोड़ना था, जिससे उसके पुराने आशिक आग-बबूला हो उठे थे।

यह सनसनीखेज वारदात नोएडा के जहांगीरपुर कस्बे की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के नाम बंटी और राकेश हैं। इन दोनों की पत्नियाँ इन्हें छोड़कर जा चुकी थीं। इसके बाद बंटी और राकेश के अवैध संबंध मृतका (जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई) से बन गए थे।मामला तब बिगड़ा जब महिला के संपर्क में एक और शख्स आ गया। जब इस तीसरी दोस्ती की खबर बंटी और राकेश को लगी, तो उन्हें यह धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि तीसरी ‘यारी’ के कारण उनमें महिला के प्रति मनमुटाव रहने लगा था। इसी खुन्नस में दोनों ने मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

18 नवंबर की रात बंटी और राकेश महिला के घर गए और विवाद के बाद उन्होंने साजिश के तहत उसके गले में गमछा (तौलिया) डालकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की जाँच के सामने वे टिक नहीं पाए।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, गमछा और शॉल बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में Love और Lust का यह खतरनाक कॉकटेल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment