राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना खेरली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी दवा लेने के लिए बाहर गई थी।इसी दौरान, नामजद आरोपी मनोज सैनी, केदार सैनी और नरेंद्र कार से आए।उन्होंने बंदूक की नोक पर नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया।आरोपी उसे एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने लड़की को जबरन शराब पिलाई और फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।