हैवानियत! ‘मिलने नहीं आओगी तो…’, पूर्व प्रेमी ने शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म, फिर 6 दोस्तों के हवाले किया!

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक विवाहित दलित महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने मिलने के बहाने बुलाया, पहले खुद दुष्कर्म किया, और फिर हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने 6 दोस्तों के हवाले कर दिया। कुल 7 आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, विवाहित महिला अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसके पूर्व प्रेमी ने उसे फोन किया और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने मना किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई, तो वह घर में घुस जाएगा और उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।आरोपी की इस धमकी से डरकर महिला 12 नवंबर 2025 को उसकी बताई हुई जगह पर मिलने पहुंच गई। वहां उसका पूर्व प्रेमी विकास और उसका एक दोस्त पहले से मौजूद थे।

पीड़िता का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही पूर्व प्रेमी विकास और उसके दोस्त ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, आरोपी विकास ने अपने 6 अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया। इन सभी 7 युवकों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।हैवानों ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस पूरी घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। महिला को धमकाया गया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वे उसे जान से मार देंगे और वीडियो वायरल कर देंगे।

लोक-लाज और आरोपियों की धमकी से डरी पीड़िता दो दिनों तक चुप रही। जब उसका भाई दिल्ली से घर लौटा, तब उसने रो-रोकर उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद, 21 नवंबर को पीड़िता अपने भाई के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। मिश्रौलिया थाने में 7 आरोपियों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 2 आरोपियों को जेल भेजा गया है और 4 बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने का भी दावा किया है।

Leave a Comment