देवर-भाभी की सीक्रेट लव स्टोरी में ऐसा कौन सा पल आया कि पूरा मामला ड्रामा बन गया? रिश्तों में आया ये हाई-वोल्टेज ट्विस्ट सबको हैरान कर गया!

फाजिल्का/फिरोजपुर। पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव सिंह पुरा में देवर और भाभी के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हो गया है। 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी के साथ हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक युवक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से कारपेंटर था।परिजनों ने आरोप लगाया है कि संजय का अपनी रिश्तेदारी में लगने वाली भाभी, जो कि चार बच्चों की माँ है, के साथ पिछले सात-आठ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि इस अवैध संबंध के चलते परिवार में कई बार विवाद हुआ। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें जारी रहीं। आरोप है कि महिला का पति जब काम पर जाता था, तो वह अक्सर संजय के पास रहती थी।

चाचा लालचंद और पंचायत सदस्यों के अनुसार, हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। इसी विवाद से दुखी होकर संजय ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।गांव के पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने पर बुलाया गया। जब वे संजय के घर पहुँचे, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है और जाँच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment