पेंशन लेने बनी-बनाई ‘महिला’ जैसे ही काउंटर पर पहुँची—कर्मचारी की नज़र एक डिटेल पर अटक गई… और बस, खेल वहीं पलट गया!

नई दिल्ली। दुनिया भर में अजीबोगरीब घटनाओं की खबरें आती रहती हैं, लेकिन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग से सामने आई यह घटना विश्वास से परे है। एक 58 वर्षीय बेटे ने अपनी मृत मां की पेंशन लेने के लिए जो किया, वह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

इस चौंकाने वाले मामले में, आरोपी बैरी नामक व्यक्ति की मां यूनिस की मौत 2019 में हो गई थी। मां की मौत के बावजूद, बैरी ने इस बात को छिपाए रखा ताकि वह उसकी पेंशन ले सके।बैरी ने अपनी मां की सालाना पेंशन £4,400 (लगभग ₹4.5 लाख) को लगातार 3 साल से अधिक समय तक लेने के लिए एक हैरान करने वाली चाल चली। वह विग, हेडस्कार्फ और चश्मा पहनकर अपनी मां के कपड़े पहनता था और डाकर (पोस्ट ऑफिस) जाकर पेंशन कलेक्ट करता था। इस तरह उसने धोखाधड़ी से कई लाख रुपये की राशि ले ली।

पुलिस को जब इस धोखाधड़ी की सूचना मिली और उन्होंने बैरी के घर की जाँच की, तो अंदर का दृश्य बेहद भयानक था। उन्होंने पाया कि घर के अंदर यूनिस का शव ‘ममी’ की तरह सड़ चुका था और वह 2019 में ही मर चुकी थीं। शव इतने साल तक घर में पड़े रहने के कारण पूरी तरह से विकृत हो चुका था।डॉक्टरों ने बताया कि शव की स्थिति के कारण मौत के सही कारण का पता लगाना संभव नहीं हो पाया, लेकिन महिला बीमार और कमजोर थीं।

बेटे बैरी ने अपनी मां की पेंशन को धोखे से क्लेम करने का जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी के आरोप में 4 साल और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

Leave a Comment