सुहागरात से ठीक पहले दुल्हन ने कहा ‘रुको…’ सुनते ही दूल्हे का मिस्टेक! आधी रात खुला ऐसा राज़ कि सब हैरान!

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के पवित्र बंधन में बंधने के ठीक बाद, सुहागरात (First Night) पर नवविवाहित पत्नी ने जब अपने पति की इच्छा पूरी करने से इनकार कर दिया, तो दूल्हा इतना हिंसक हो गया कि उसने अपनी पत्नी पर हथौड़े (Hammer) से जानलेवा हमला कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी एक अरेंज मैरिज थी, जो मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए तय हुई थी। शादी की पहली रात जब दोनों कमरे में थे, तो दुल्हन ने अपने पति के सामने एक मांग रखी।दुल्हन चाहती थी कि वे शारीरिक संबंध बनाने की जल्दबाजी न करें। उसने दूल्हे से कहा कि चूंकि यह अरेंज मैरिज है, इसलिए वे पहले कम से कम दो दिन एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और समझने में बिताएं।

दुल्हन की इस बात ने दूल्हे को भड़का दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी ‘डिमांड’ पूरी न होने से वह आग बबूला हो गया और आपसी समझ दिखाने के बजाय उसने गुस्से में आकर कमरे में रखे हथौड़े से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।

इस क्रूर हमले में नवविवाहिता दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद, पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंध से पहले आपसी सहमति और सम्मान की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment